आग ने छीन लिया लोगो के मुंह का निवाला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत विभिन्न गावो में आग की घटनाएं इस समय खूब हो रही है ,इस मौसम में आग लगने की घटनाएं अत्यधिक होती है ।आग ने आज भी कई गावो में तांडव किया जिसमे चेरो टोला भेड़िया निवासी महंत कुशवाहा की खड़ी गेहूं की फसल को आगोस में ले लिया और इनके कुछ पटीदारो का फसल जल गया। हार्वेस्टर चालक की बहादुरी से खेत का कुछ हिस्सा बच गया ।आग जलने के दौरान ही हार्वेस्टर चालक ने गेहूं काटना चालू रखा ।ग्राम सभा चांदपालिया में संचालित सेंट जेवियर्स अकादमी स्कूल में बच्चे पठन पाठन कर रहे थे तभी स्कूल के अगल बगल आग लग गई जिससे स्कूल के बच्चो ने चीख पुकार करना चालू कर दिया बच्चो को स्कूल संचालक ने तत्काल कमरों से बाहर निकाल सुरक्षित किया, इस आग में कुछ छोटे किसानों के मुंह का निवाला छीन लिया क्यों की उनके पास इसके सिवा और कोई खेत नही है और अब इनके पास पूरे साल खाने के लिए अनाज का अभाव हो जायेगा जिनके फसल जले वे लोग रोते बिलखते नजर आए । लोगो द्वारा अग्नि समन यंत्र हेतु खूब फोन लगाया गया लेकिन अग्नि समन विभाग द्वारा अग्नि समन यंत्र का अन्यत्र होना बताया गया सलेमपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आग ने पीछे रोते बिलखते लोगो को छोड़ दिया आए दिन क्षेत्र में आग से लोगो का नुकसान हो रहा है । प्रशासन द्वारा अग्नि समन यंत्र की सलेमपुर में व्यवस्था तो है लेकिन कम है । प्रशासन द्वारा सलेमपुर क्षेत्र के लिए एक अग्नि समन यंत्र की व्यवस्था की गई है और क्षेत्र बड़ा है ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

54 minutes ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

2 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

3 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

6 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

6 hours ago