जागरूक मतदाता मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक –डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जागरूक मतदाता ही देश के भाग्यविधाता होते हैं ।मजबूत लोकतंत्र के लिए देश के मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं का जागरूक होना नितांत आवश्यक है।उक्त बातें पं दीन दयाल इण्टर कॉलेज महराजगंज के प्रधानाचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कही। सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों से संपर्क कर किसी भी प्रलोभन में न आकर तथा जाति, धर्म व सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। पहले मतदान फिर जलपान तथा छोड़ो अपने सारे काम,पहले करो मतदान जैसे नारों के साथ छात्रों ने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में अपना वोट अवश्य डालने का आग्रह किया।
रैली के विद्यालय लौटने के पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने मतदाता जागरूकता के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान व जागरूक मतदाता देश के मजबूत आधार स्तंभ होते हैं। हमें भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार के अधिकार का प्रयोग अत्यंत ही सूझ -बूझ के साथ करना चाहिए ताकि हमारी चुनी हुई सरकार देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकें।
इस दौरान एनसीसी ऑफिसर राकेश साहनी,शिक्षक अवधेश प्रजापति, रमेश सिंह,अशोक तिवारी, समीर ,अभय प्रताप मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, दुर्गेश गिरी,नसीम तथा रामटहल प्रजापति आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

16 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

17 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

17 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

18 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

18 hours ago