जय घोष के साथ प्रारम्भ हुआ महाँ शिव रात्री का पर्व

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को जयकारे की घोष के साथ महा शिवरात्रि का पर्व प्रारंभ हुआ।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर के पुजारी ब्रह्मानंद प्रजापति द्वारा मंदिर की साफ सफाई की गई थी। शुक्रवार को प्रातःकाल से ही क्षेत्रीय महिलाएंअपनी थाली में विभिन्न प्रकार के फल भांग आदि सजाकर शिवालय पहुंची और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद शिव बाबा के चरणों पर साथ में ले गई फलों को चढ़ाया और अपने मन की मुरादे मांगी। इस मौके पर क्षेत्रीय वार्ड सदस्य अमरजीत पासवान, सुभान आजमी, राहुल कुमार सहित तमाम समाज सेवियों ने भक्तगणों के स्वागत में चहल कदमी करते हुए नजर आए । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह मंदिर प्रांगण के चारों तरफ अपनी फोर्स लगाकर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

25 minutes ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

43 minutes ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

1 hour ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

1 hour ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

2 hours ago