प्राचीन शिव मन्दिर कटहरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गूंज उठा महादेव का जयघोष

घने जंगलों के बीच कटहरा शिव मंदिर बौद्ध कालीन काल से जुड़ा है,यहां पर महामाया पूजा अर्चना करने के लिए आती थीं

बागापार चौकी के प्रहरी किये है चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

डॉ सतीश पाण्डेय व नीरज मिश्र की रिपोर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सदर ब्लाक के प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में शिवरात्रि के अवसर पर पर गूंजा हर हर महादेव के उदघोष से आसपास के श्रद्धालुओं द्वारा शिव लिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना किया गया तथा मंदिर के आस-पास दुकानें सजी रही । इस अवसर पर मन्दिर परिषद मे श्रीश्री रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ व विशाल मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान बागापार चौकी पुलिस मय फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर भ्रमणशील रही।
मालूम हो कि प्राचीन शिव मंदिर घने जंगल के बीच में बसा है। जो आज सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी वन रेंज में स्थित है। पहले यह खंडहर के रूप में था। आगे चलकर कुछ लोग यहां आकर बस गए। खंडहर के बीच में एक प्राचीन शिव का मंदिर था। मंदिर के कुछ दूरी पर एक राजा का दरबार था। राजा के दरबार से शिव मंदिर तक सुरंग था। सुरंग के जरिए ही राजा और रानी शिव मंदिर पहुंचकर पूजन -अर्चन करते थे। धीरे- धीरे मंदिर से इतने प्रभावित हुए कि लोग यहीं पर झोपड़ी डालकर रहने लगे। उसके बाद कई साधु महात्मा ने मन्दिर पर रहकर अपना सेवा प्रदान किया। कटहरा शिव मंदिर बौद्धकालिन काल से जुड़ा हुआ है जो भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में दर्शाता है। भगवान बुद्ध की मां महामाया निवास करती थी। वह सर्वाधिक शिव भक्त थी।
कटहरा से कुछ दूरी पर आज भी रामग्राम में पुराने किले के रुप पड़े खंडहर को देखा जा सकता है। बताया जाता है कि भगवान बुद्ध की मां महामाया जब भी दरबार आती थी तो एक सुरंग के जरिए कटहरा शिव मन्दिर में पूजा अर्चना करती थी। यही सिलसिला आज भी लोगों द्वारा कामयाब है यहां शिव रात्रि व सावन मे विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे आस-पास व दूर -दूर के श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए आते हैं तथा पूजा अर्चना करते दिखे और विशाल मेले मे मन पसंद समान की खरीदारी भी करते रहे। इस दौरान तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस व बागापार चौकी प्रभारी शचिन्द्र राठी सहित पुलिस मय फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह भ्रमणशील रही । इस अवसर पर ,समिति अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ,जमुना चौहान , महेन्द्र साहनी , मिथलेश सिंह ,रामभजन यादव , जनार्दन साहनी ,गोरख चौहान,गोविंद चौधरी, गोलू यादव, जितेंद्र यादव ,विन्ध्याचल यादव ,चंद्रभान यादव, जय सिंह, पप्पू सिंह, जगदीश साहनी,सतपाल चौहान, संगम गुप्ता, बैजनाथ मौर्य, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago