भक्तों ने किया जलाभिषेक शिवालयो में गुजा हर-हर महादेव

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों को फूल मालाओं से भव्य ढंग से सजाया गया।जहां महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।सुबह से ही क्षेत्र के शिवमंदिरों में भक्त जुटने लगे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर अभिषेक किया।इस दौरान शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।शुक्रवार को देवाधिदेव महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि धूम धाम से मनाया गया।क्षेत्र के श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी, प्राचीन श्रीनाथ बाबा मंदिर सखनी,प्राचीन शिव मंदिर विशुनपुरा बाजार,पचरुखियां स्थित शिव मंदिर,शिव मंदिर रामपुर महुआबारी,पथरदेवा स्थित शिवमंदिर,समेत सभी मंदिरों के द्वार भोर में ही खोल दिए गए।जहां शिव भक्तों की लम्बी कतार लगनी शुरू हो गई।शिव भक्तों ने महादेव के दर्शन किए और शिवलिंग पर जल,दूध,शहद,घी,भांग, धतूरा,बेलपत्र,फूल आदि सामग्री चढ़ाकर विधि विधान पूर्वक पूजन किया।इस दौरान शिव मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया।वही मंदिरों के पास पूजा सामग्री और फूलों की खूब बिक्री हुई।भक्तो ने पूजन अर्चन के बाद मेले से जरूरत के समान खरीदा और मेले का आनंद उठाया।महाशिवरात्रि पर मंदिरों और मेले लगी भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय समेत पुलिसकर्मी तैनात रहे।नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अर्चक पं राजू मिश्रा ने बताया कि शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।शिवरात्रि के दिन आप समस्त परिवार के साथ रुद्राभिषेक करते हैं तो जीवन में सफलता के योग बनते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

1 hour ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

1 hour ago