Friday, October 17, 2025
HomeUncategorizedअसत्य पर सत्य की विजय है दशहरा का पर्व- भागवत सिंह

असत्य पर सत्य की विजय है दशहरा का पर्व- भागवत सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।शारदीय नवरात्र के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रमाशंकर गुप्त के नेतृत्व में नगर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में सैकड़ो स्वयंसेवकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र की पूजा अर्चन कर प्रारंभ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ संचालक भागवत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। विजयदशमी का दिन असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है, लेकिन हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए और भी यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज देश को पुन: समृद्ध गौरवशाली बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। हिंदुओं को एकत्रित कर सर्वसमाज के कल्याण के लिए विश्व बंधुत्व की अपेक्षा और आकांक्षाओं को लेकर इस संघ को खड़ा किया गया था। संगठन आज से 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयंसेवक बेहतर लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्य और शक्ति को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि यह केवल रावण के दहन का दिन नहीं है। अपितु संकल्प दिवस भी है। हम अपने जीवन में अपने भीतर अपने बाहर और समाज में जो बुराइयां हैं, जो प्रदूषण है उन सबको समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हों। इस दौरान नगर संघचालक आलोक रंजन, सह जिला कार्यवाहक अनिल कुमार राय, नगर प्रचारक सूरज, जीवेश मिश्रा, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल उपाध्याय, पूर्व जिला व्यवस्था प्रमुख नीरज कश्यप, रामदुलारे त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, मुख्य शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, केदारनाथ गुप्ता, सुभाष चंद्र, किशन कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार, सुधाकर पटेल, चंदन निगम सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments