महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत बृजमनगंज में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन जीवन जागरुकता भागीदारी को बढ़ाने हेतु अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने नगर पंचायत के वार्ड नं- 11 निवासी शिक्षक नागेंद्र चौरसिया को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
नगर पंचायत के वार्ड नं- 11 नरायन पुर निवासी शिक्षक नागेंद्र चौरसिया को जन जीवन जागरूकता ,वृक्षारोपण, कायाकल्प विद्यालय के तहत कई बार सम्मानित किया जा चुका है।स्वच्छ भारत मिशन का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 02 अक्टूबर 2014 को किया गया। इसकी परिकल्पना राष्ट्रपति के द्वारा 9 जून 2014 को संसद के संयुक्त अधिवेशन में की गई थी। जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर को स्वच्छ शौचालय, अपशिष्ट प्रबन्धन एवं स्वच्छता को स्थापित करना था।भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 02 अक्टूबर 2019 तक सम्पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया था ।इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा 02 अक्टूबर 2018 तक ओ0डी0एफ0 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य खुले में शौच की कु-प्रथा को समाप्त करना, नगरीय ठोस अपशिष्ट का आधुनिक और वैज्ञानिक प्रबन्धन करना, शहरी स्थानीय निकायों हेतु क्षमता सम्बर्द्धन आदि है। मिशन के घटकों में अस्वच्छ शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में बदलने सहित घरेलू शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, आईईसी एवं जन-जागरूकता तथा क्षमता निर्माण सम्मिलित है।
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…