जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड विशुनपुरा को मिला प्रोत्साहन, मिला 1.5 करोड़ का पुरस्कार

प्रदेश में कृषि एवं संबद्ध सेवाओं में प्रथम स्थान, राज्य स्तर पर ‘सिल्वर मेडल’ से होगा सम्मानित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद कुशीनगर के आकांक्षात्मक विकास खण्ड विशुनपुरा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग में विकास खण्ड विशुनपुरा ने ‘कृषि एवं संबद्ध सेवाएं’ विषयगत क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम की शुरुआत मार्च 2022 में की गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के कम स्कोर वाले 100 विकास खण्डों का चयन कर उन्हें बहुआयामी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जनपद कुशीनगर के 14 विकास खण्डों में से विशुनपुरा को इस योजना में सम्मिलित किया गया। सितम्बर 2023 में नीति आयोग द्वारा देश के 500 विकास खण्डों में विशुनपुरा को आकांक्षात्मक विकास खण्ड के रूप में चिन्हित किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास जैसे 5 प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में 50 इंडिकेटर्स पर विशेष कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में एक विकास खण्ड विकास योजना बनाकर सभी इंडीकेटर्स को संतृप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न नवाचार जैसे ‘पहल’ अभियान, ऑपरेशन स्किल, रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायतों को संतृप्त किया गया है।2022-23 में प्रदेश में पहला स्थान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में विकास खण्ड विशुनपुरा ने 75 इंडीकेटर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके अंतर्गत उसे 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई थी। इस राशि का उपयोग आंगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों में किचन स्टोर, इंटर कॉलेजों की बाउंड्री वाल, क्लस्टर लेवल फेडरेशन भवन व अन्य निर्माण कार्यों में किया जा रहा है। 2025 में ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत विशेष प्रगति वर्ष 2025 की जुलाई से सितम्बर की अवधि में स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और आजीविका मिशन से जुड़े 6 इंडीकेटर्स में से 5 इंडीकेटर्स को पूर्ण संतृप्त किया गया है। इसके फलस्वरूप विकास खण्ड विशुनपुरा को राज्य स्तर पर ‘सिल्वर मेडल’ व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय जनता को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि सतत प्रयासों और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार विकास की यह गति आगे भी बनी रहेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago