अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अनौपचारिक वार्ता बैठक सम्पन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के साथ अनौपचारिक वार्ता 25 जुलाई,2025 शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष,वाराणसी में आयोजित हुई। बैठक में अपर मंडल प्रबंधक(आपरेशन) राजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर्यन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) धर्मेन्द्र कुमार यादव, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक एन.एन. पाण्डेय,सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेंद्र यादव, सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष थादेयुस डूँग डूँग एवं मंडल मंत्री प्रमोद कुमार सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य उपस्थित थे ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया की वाराणसी मंडल पर कार्यरत सभी एस.सी.एस.टी.कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है । यदि किसी विभाग विशेष में वरीयता,पदोन्नति अथवा चयन की प्रक्रिया में कोई अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल उसको संज्ञान में आते ही त्रुटी सुधार किया जाता है । रेल संचलन में एस सी एस टी एसोसिएशन की महत्वूपर्ण भूमिका है तथा उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कर्मचारियों के कल्याण के साथ ही कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। कर्मचारी हित के कार्यों की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को उसी दिन समापक भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति, अनुकम्पा के आधार पर शीघ्रता से नियुक्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन एवं एम.ए.सी.पी. प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इसके पूर्व, मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत सम्बोधन में बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी एस सी एस टी कर्मचारी के परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन की बैठकों को समय से आयोजित किये जाने का आश्वासन दिया ।
एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के मंडल मंत्री प्रमोद कुमार के संबोधन भाषण के पश्चात एसोशिएशन के मंडल अध्यक्ष थादेयुस डूँग डूँग ने बैठक के एजेंट पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें 21 मदो के साथ-साथ अन्य लगभग 10 अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी शाखाधिकारियों ने लगभग 15 मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। मंडल मंत्री प्रमोद कुमार द्वारा संबंधित मुद्दों पर अपना पक्ष भी रखा गया ।अनौपचारिक बैठक में बनारस मंडल कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार अपर मंत्री विनीत कुमार भारती मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती एवं मंडल पदाधिकारी संजीत कुमार अन्नू रानी राव जिऊत भारती , छपरा शाखा के अध्यक्ष मदन दास शाखा मंत्री सनोज पासवान , प्रयागराज रामबाग के शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार साह, थावे शाखा के अध्यक्ष दिलीप राम , मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष राज किशोर भारती ,आउटडोर शाखा के शाखा अध्यक्ष संजय रजक डीजल लाबी शाखा के अध्यक्ष अनमोल कुमार, बनारस शाखा के मंत्री पी‌ डी भगत, गोरखपुर ईस्ट के शाखा मंत्री इंद्रजीत, भटनी शाखा मंत्री जयप्रकाश नारायण एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे अनौपचारिक वार्ता में सभी मदों पर प्रशासन द्वारा साकारात्मक चर्चा हुई ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई…

5 hours ago

प्रसूता की मौत को लेकर सीएचसी बरहज पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप…

5 hours ago

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

23 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

23 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

23 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

23 hours ago