विधायक ने प्री-स्टेट रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में 456 अंक प्राप्त कर किया क्वालिफाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महसी क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने राजनीति के साथ खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित 28वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेते हुए 50 मीटर .22 बोर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार 456/600 अंक अर्जित किए। इस प्रकार उन्होंने 76% अंकों के साथ प्री-स्टेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर ली।प्रतियोगिता के इस स्तर पर न्यूनतम योग्यता 50% निर्धारित थी, जिसे श्री सिंह ने अत्यंत आत्मविश्वास और कुशल निशानेबाज़ी से पार करते हुए एक नई मिसाल कायम की।विधायक द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि जनपद बहराइच के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न सिर्फ महसी क्षेत्र, बल्कि समस्त जनपदवासियों में खुशी का माहौल है।जगह-जगह से शुभकामनाएं व बधाइयाँ विधायक को प्राप्त हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों का कहना है कि खेल के क्षितिज पर विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में जनपद बहराइच एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।श्री सिंह का यह जज़्बा और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह राजनीति, शिक्षा और खेल तीनों ही क्षेत्रों में सामंजस्य स्थापित करने का एक उदाहरण है।

Karan Pandey

Recent Posts

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

49 seconds ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

1 hour ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

2 hours ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

7 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

7 hours ago