नीति आयोग से जनपद को मिली 03 करोड़ की पुरस्कार धनराशि

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी मोनिका रानी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने के लिए आकांक्षात्मक जनपद बहराइच को पुरस्कार रूवरूप 03 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त हुआ है। आकांक्षात्मक जनपद बहराइच को माह सितम्बर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रगति एवं सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान की गई है। डीएम ने बताया कि नीति आयोग से पुरस्कार स्वरूप प्राप्त होने वाले अतिरिक्त आवंटन का प्रयोग जनपद में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में किया जायेगा। अब तक जनपद को कुल 17 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवटन नीति आयोग द्वारा प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व माह नवम्बर 2018 में आधारभूत संरचना में जनपद को प्रथम रैंक प्राप्त होने पर रू.03 करोड़ सहायता राशि, माह जून 2020 में समग्र रूप से जनपद की तृतीय रैंक प्राप्त होने पर रू.01 करोड़ सहायता राशि,माह जून-जुलाई 2021 में कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जनपद को पांचवी रैंक प्राप्त होने पर रू.03 करोड़ सहायता राशि,माह जुलाई-अगस्त 2021 में समग्र रूप से जनपद की सातवीं रैंक प्राप्त होने पर रू.02 करोड़ सहायता राशि तथा माह अगस्त 2022 में कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जनपद को पांचवी रैंक प्राप्त होने पर रू.03 करोड़ तथा माह अक्टूबर 2022 में सीएम डैश बोर्ड पर जनपद को 5वीं रैंक प्राप्त होने पर रू.02 करोड़,सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

4 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

5 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

5 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

5 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

9 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

9 hours ago