अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई मैजिक गाड़ी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर एक मैजिक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। घटना में चालक को हल्की चोट आई।
जानकारी के मुताबिक कबाड़ लादने वाली मैजिक गाड़ी तुर्कपट्टी की ओर जा रही थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था कि अचानक जमुआन नहर पुल के आगे गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। गाड़ी का सामने का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। आसपास के ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। संयोग ठीक था कि चालक सुरक्षित था। घटना के दौरान वाहन में या सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर पहुंचे दीवान अरविंद सिंह व संतोष चौहान ने मामले की जानकारी ली। चालक की पहचान सलेमगढ़ निवासी धर्मेंद्र चौहान के रुप में हुई।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

13 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

13 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

14 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

14 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

14 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

14 hours ago