जिला अधिकारी दिव्य मित्तल की लोक प्रियता सुन संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कार्यालय में फरियादियों की लगी भारी भीड़ ।
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भाटपार रानी तहसील परिसर में 03 अगस्त शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जहां जिले के तेज तर्रार डीएम के जनप्रियता का आलम यह रहा कि न्याय पाने को अब तक पूर्व जिलाधिकारी के कार्य काल में न्याय की गुहार लगा कर थक चुके फरियादियों की भारी भीड़ इस आयोजन में उमड़ पड़ी जो कि देवरिया जिले की नवागत तेज तर्रार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के अलग ढंग से जनप्रियता हासिल करने के एक कीर्तिमान बनने जैसा एक अलग ही नजारा तहसील परिसर का देखने को मिला यहां न्याय की उम्मीद लिए आने वाले तमाम गरीबों शोषित वंचित लोगो के अंदर जो एक न्याय की अलग उम्मीद थी उसे जमीनी धरातल पर फलीभूत होते हुए भी देखा गया है इसी क्रम में पूर्व जिलाधिकारी के कार्य काल में डीएम देवरिया एवं मुख्य मंत्री आवास तक दौड़ लगा कर थक चुके एक फरियादी ग्राम भडसर निवासी लाल बाबू तिवारी जमीन के एक मामले में मौके पर ही लेखपाल को फटकारते हुए कर कृत करवाही से अवगत कराने का निर्देश दिया है । जबकि त्वरित रूप से उक्त कार्य पूर्ण करने का आश्वासन भी मौके पर ही लेखपाल ध्रुव कुशवाहा के द्वारा दिया गया। अब देवरिया जिले में इस नए तैनात अपने लोक प्रिय जिलाधिकारी से लोगों यहां की जनता में एक नई आशा की उम्मीद जगी है। वहीं आज ग्राम पंचायत इंगुरी विकास खंड बनकटा की एक बुजुर्ग महिला जो कि निराश्रित विधवा महिला सुधरी देवी पत्नी मुंद्रिका पेंशन की आस में जिलाधिकारी के सामने अपने प्रार्थना पत्र के साथ पेश हुई थी जिसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…
एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी…