समाधान दिवस में 120 मामले आए 12 का किया गया निस्तारण

पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए खाना पूर्ति नहीं_ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार को 120 फरियादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के पास बारी बारी से अपनी समस्याओं को बताया 12 मामलो का मौके पर निस्तारण किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जमीनी विवाद मामले में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेज कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिए, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए। अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए, जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें। तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी, पारिवारिक विवाद के आए हुए थे। अन्य पारिवारिक जमीनी विवाद का भी निस्तारित हो जाएंगे। शासन के निर्देश इस बार तहसील दिवस शनिवार की बजाय सोमवार को आयोजित किया गया। शासन द्वारा निर्देश है की प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, जिससे फरियादी को इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े। सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुन कर निस्तारण किया। बचे हुए मामले का संयुक्त टीम से निराकरण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

53 minutes ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

58 minutes ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

1 hour ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

1 hour ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

1 hour ago

डीएम ने नवीन मंडी में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी…

1 hour ago