अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेंतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के राजस्व वसूली की लक्ष्य एवं पूर्ति, प्रवर्तन कार्य, मुख्य देयों की वसूली एवं विविध देयों की वसूली, जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की वसूली, विविध देयों की वसूली तथा अमीनों द्वारा की गई वसूली आदि की समीक्षा के दौरान प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ विभागों की सीएम डैश बोर्ड में रैंकिंग ठीक न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों की एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
बैठक में सीएमओ, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश एवं जिला अर्थ व संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…
आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…