Categories: Uncategorized

अप्रैल 11 से 25 के मध्य खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियमके अन्तर्गत नियमित योजनान्तर्गत माह अप्रैल 11. से 25 के मध्य खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।
यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह मार्च 2025 बाजरा वितरण हेतु चयनित ऐसी उचित दर दुकाने, जहाँ माह मार्च 2025 के वितरण के पश्चात बाजरा वितरण हेतु अवशेष है, उन उचित दर दुकानों पर माह अप्रैल 2025 में, माह मार्च 2025 में खाद्यान्न/बाजरा नही प्राप्त किये जाने वाले कार्डधारकों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्धतानुसार वितरण अन्त्योदय लाभार्थीयों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहू, 16 किग्रा चावल तथा 05 किग्रा बाजरा (कुल 35 किग्रा) खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया जायेगा। बाजरा की मात्रा समाप्त होने पर शेष अंत्योदय कार्डधारकों के मध्य प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहू व 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा खाद्यान्न) का वितरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद के शेष अंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहू व 21 किग्रा चावल का वितरण किया जायेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित पात्र गृहस्थी लाभार्थीयों को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहू व 03 किग्रा चावल (प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पास मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेंगे, उन्हे मोबाइल ओ०टी०पी० आधारित प्राक्सी के माध्यम से 25 अप्रैल को वितरण किया जायेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को सूचित किया है कि वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह अप्रैल,2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न दिनांक 11से 25 के मध्य प्राप्त करें।

rkpshomnath

Recent Posts

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

49 minutes ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

4 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

14 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

14 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

15 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

15 hours ago