Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने की सीएम युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ सीएम युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की।
          जिलाधिकारी ने बैंकवार समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदनों को निस्तारित करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि स्वीकृत 112 ऋण आवेदनों, जो वितरण के लिए लंबित है, शीघ्र वितरण कर दिया जाय। अनावश्यक ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाय। गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि स्वीकृत ऋण आवेदनों का विवरण पोर्टल पर अपडेट रखा जाय।
बैठक में समीक्षा के दौरान विभिन्न बैंकों में 661 ऋण आवेदन लंबित पाए गए। जिसमें एक्सिस बैंक में 04,  बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 41,  बैंक ऑफ़ इंडिया में 07, बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 56,  केनरा बैंक में 13 , सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 17,  एचडीएफसी बैंक में 100,  इंडियन बैंक में 35,  पंजाब नेशनल बैंक में 65,  स्टेट बैंक आफ इंडिया में 251 तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया में 63 ऋण आवेदन लंबित सम्मिलित है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज, उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा एवं एलडीएम सहित बैंकर्स उपस्थित रहें।
rkpshomnath

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

3 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

4 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

4 hours ago