जिला अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने भूमि का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने भूमि को पाया मानक के अनुरूप

स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपराह्न जनपद के नये जिला अस्पताल निर्माण के मद्देनजर भुजौली कॉलोनी स्थित नगर पालिका की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथमदृष्टया भूमि को जिला अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया तथा शासन स्तर पर नगर विकास विभाग को उक्त भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नया जिला अस्पताल बनने से जनपद में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं जनअपेक्षाओं के अनुरूप करने के लिए नये जिला अस्पताल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। व्यापक जनहित में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी द्वारा इसके लिए प्रयास भी किया जा रहा है। भुजौली कॉलोनी में नगर पालिका की 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है, जो नये जिला अस्पताल स्थापना की निर्धारित मानकों को पूरा करती है। उक्त भूमि चारों ओर से रोड से जुड़ी है और यह आबादी क्षेत्र के निकट भी है।

उन्होंने कहा कि जनपद में नवस्थापित महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज उच्च स्तर की सुविधाओं से युक्त है। ऐसे में मध्यम स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन उपयुक्त लग रही है और स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।जनपद में जिला अस्पताल की कमी लंबे अरसे से अनुभव किया जा रहा है। जिला अस्पताल न होने की वजह से मरीजों का अत्यधिक दबाव मेडिकल कॉलेज पर पड़ रहा है। ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत जिला अस्पताल का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

5 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

14 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

22 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

47 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

54 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago