संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए मनरेगा श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने, पिछले वर्षों के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पात्र श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों और भुगतान संबंधी मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन, उनके बैंक खाते खोलने की प्रगति तथा मनरेगा जॉब कार्ड धारकों और राशन कार्ड धारकों को समूहों से जोड़ने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मेहदावल के ब्लॉक मिशन मैनेजर का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रवीण शुक्ला सहित सभी खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और ब्लॉक मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…