कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 (रविवार) को एक विशाल मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ककोर स्थित तिरंगा मैदान में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया को सौंपी गई है।

प्रभारी सचिव ने बताया कि यह बृहद शिविर समाज के कमजोर, वंचित, निर्धन, दिव्यांग, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य विधिक जागरूकता के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, न्यायालय में लंबित मामलों पर मार्गदर्शन, लोक अदालत संबंधी जानकारी, महिला एवं बाल अधिकारों पर सलाह, श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी, पेंशन योजनाओं से जुड़ने में सहायता, प्रमाण पत्र संबंधी मार्गदर्शन तथा भूमि, संपत्ति और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों पर कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।

विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर समाधान मिल सके। महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए अलग सहायता डेस्क की भी व्यवस्था की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

8 minutes ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

13 minutes ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

19 minutes ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

12 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

12 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

12 hours ago