शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अपराजिता सिनसिनेवार ने गुरुवार को जैतीपुर ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली गंदगी और जर्जर भवनों की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोपहर करीब तीन बजे पहुंचीं सीडीओ ने ब्लॉक परिसर का पैदल निरीक्षण किया। नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र और महिला शौचालय के आसपास गंदगी पाए जाने पर तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की स्वच्छता और सुव्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त को निर्देशित किया कि ब्लॉक परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही जर्जर हो चुके भवनों की शीघ्र नीलामी प्रक्रिया शुरू कर परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए।
इसके अतिरिक्त ब्लॉक मुख्यालय पर ‘प्रेरणा कैंटीन’ शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कर्मचारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…