देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल लाइंस रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के दृष्टिगत गुरुवार को पुराने रोडवेज परिसर (कॉपरेटिव चौराहा के निकट) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुराने रोडवेज परिसर की भूमि मल्टीलेवल पार्किंग स्थल निर्माण के लिए सर्वथा उपयुक्त है। मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण से शहर को जाम की समस्या से मुक्त रखने में सहायता मिलेगी। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परिवहन विभाग को पुराने रोडवेज परिसर की भूमि को नगर विकास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस भूमि के बदले रोडवेज को अंयत्र भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगरपालिका रोहित सिंह एआरएम रोडवेज ओपी ओझा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…
14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…