संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय वाहनों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने एआरटीओ को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि विद्यालय वाहन अपनी पार्किंग एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था स्कूल परिसर में ही सुनिश्चित करें। जिन चालकों एवं परिचालकों की वर्दी नहीं बनी है, उसे शीघ्र तैयार कराया जाए। सभी चालकों का लाइसेंस और चरित्र सत्यापन अनिवार्य है। जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वे तुरंत बनवा लें।
उन्होंने निर्देशित किया कि फिटनेस फेल और बिना परमिट के स्कूली वाहनों को नोटिस भेजा जाए और ऐसे वाहन पकड़े जाने पर प्रवर्तन कार्रवाई कर बंद कर दिए जाएं। 15 वर्ष से अधिक पुराने विद्यालय वाहनों का संचालन सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र-छात्राओं द्वारा निजी वाहन के प्रयोग पर रोक लगाई जाए। ऐसे छात्रों को वाहन से स्कूल आने न दिया जाए तथा अभिभावकों को सूचना व नोटिस जारी किया जाए। साथ ही, बच्चों को लाने-ले जाने में विद्यालय वाहनों के अलावा टैक्सी वाहनों के उपयोग पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रियांवदा सिंह, प्रभारी डीआईओएस एच.एन. यादव, राजेश पांडेय, सतीश कुशवाहा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…
14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…