Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई तथा सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने के...

जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई तथा सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान तथा छठ पर्व के दृष्टिगत श्रीरामपुर घाट व महावीर घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,बलिया को घाट की साफ-सफाई के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए,ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments