Categories: Uncategorized

गेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई गहरी नाराजगी

जिला प्रबंधक पीसीएफ से तलब किया स्पष्टीकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खरीद वर्ष 2025-26 हेतु गेहूं क्रय की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में अब तक की धीमी क्रय प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रबंधक पीसीएफ से स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी क्रय एजेंसियाँ किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें, गांव-गांव जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनपद की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ाई जाए ताकि गेहूं के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद की दैनिक समीक्षा की जाए तथा प्रगति से उन्हें नियमित रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शून्य अथवा न्यूनतम क्रय करने वाले क्रय केंद्रों की सूची तत्काल तैयार की जाए और यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो ऐसे क्रय केंद्रों के व्यवस्थापकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान खरीद सत्र में जनपद के लिए 51,000 मीट्रिक टन गेहूं क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किन्तु 23 अप्रैल 2025 तक मात्र 2,582 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद की जा सकी है।
सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जनपद में वर्तमान में कुल 95 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 43, नेफेड के 10, मंडी समिति का 1, पीसीयू के 21 तथा भारतीय खाद्य निगम के 4 क्रय केंद्र शामिल हैं। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुलभ आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

17 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

18 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

20 hours ago