जिलाधिकारी ने किया कृषि भवन का औचक निरीक्षण, साफ- सफाई की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा प्रातः 10:30 बजे उप निदेशक कृषि कार्यालय/कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखा, अनुपस्थित 3 कर्मचारियों के विरुद्ध कारवाही का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया, कार्यालय में खिड़कियां के कांच, फर्श आदि के टूटे-फूटे होने, रंगाई पुताई, साफ सफाई ना होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई, उन्होंने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि कार्यालय की मरम्मत एवं रंगाई पुताई कराएं, वरना उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
कार्यालय के बाहर अतिक्रमण पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने किसानों को मिल रहे बीज अनुदान की प्रगति की जानकारी ली गई एवं बीज अनुदान का कवरेज बढ़ाते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिए जाने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मिल रही शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत में कैंप लगाए।
कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जा रहे हैं अनुदान का क्रॉस वेरिफिकेशन अन्य विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराए जाने का निर्देश दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

4 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

11 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

21 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

27 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

31 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago