गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित अभिमुखीकरण एवं प्रेरणात्मक संवाद सत्र में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, उद्यमिता और करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. तरुण श्याम ने कहा कि सही मार्गदर्शन, तकनीकी नवाचार और दृढ़ संकल्प से युवा अपनी प्रतिभा को सफलता में बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में एआई और डिजिटल तकनीक की समझ युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। व्यावसायिक क्षेत्र में डेटा विश्लेषण, विपणन, ग्राहक सेवा और निर्णय प्रक्रिया में एआई की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल विकसित करने चाहिए। डॉ. श्याम ने उद्यमिता, बाजार की समझ, वित्तीय प्रबंधन और व्यावसायिक योजना को सफल कारोबार की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक कौशल का समन्वय स्टार्टअप तथा रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विकास सिंह, जया सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, सर्वेश श्रीवास्तव, शुभम चौहान, जयंत गंगवार एवं विनीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…
1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…
लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…
ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…
पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…