Categories: Newsbeat

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, छोटा भाई भी घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवां कस्बे में घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय संदीप कुमार की गुरुवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में उसका 14 वर्षीय छोटा भाई शिवम भी घायल हुआ है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात जयकिशन ने संदीप के घर के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। इस पर संदीप की मां ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद की रंजिश बनी रही।आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे संदीप अपने छोटे भाई शिवम के साथ श्यामदेउरवां गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप और शिवम के साथ जयकिशन भी घायल हो गया।घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। संदीप और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गुरुवार रात संदीप ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पुलिस ने मामले में जयकिशन, रंजीत और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।संदीप तीन भाइयों में से एक था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

8 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

11 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

20 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

25 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

33 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

38 minutes ago