पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट, शारीरिक दक्षता और ड्रिल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित परेड और व्यायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।परेड निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के शस्त्र प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। उन्होंने शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, रखरखाव और उपयोग की तकनीक के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान नियमित अभ्यास करने और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर स्थित कैंटीन, शस्त्रागार और परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। कैंटीन में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता की जानकारी ली। वहीं, शस्त्रागार में पुलिस उपकरणों तथा परिवहन शाखा में सरकारी वाहनों के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनसामान्य की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…
1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…
लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…
ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…