तीन दिवसीय चल रहे स्काउट गाइड रैली में बच्चो ने दिखाया परचम

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट और गाइड रैली के दूसरे दिन प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने स्काउट ध्वजारोहण कर रैली का आगाज किया। स्काउट और गाइड पूरे दल द्वारा वर्दी, मार्च पास्ट, कैंप फायर, बिना बर्तन भोजन, शारीरिक प्रदर्शन, मीनार, जूडो कराटे, उम्बल, मलखम, साहसी क्रियाकलाप, टोली द्वारा रस्सियों से गाठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, दल अभिलेख, स्कार्फ बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। एडवांचर रेस पर स्काउट गाइड ने अपने साहस पूर्ण कार्य करके सफलता हासिल की। स्काउट गाइड के बच्चों ने रस्सी के जरिए पेड़ पर चढने, बाल्टी में चार कदम की दूरी से गेंद डालने समेत विभिन्न साहसिक कार्यों को अंजाम दिया। इसके अलावा स्काउट गाइड शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें शेषराम, ज़ीनत, आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यापक अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने रैली का संचालन किया। जिला सचिव स्काउट मोहिउद्दीन अहमद सिद्दीकी, जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक, गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता, स्काउट मास्टर आसिफ हुसैन, रैली संचालक सिराजुल हक,अबुल काजिम खान, इफ्तेखार खान, मोहम्मद सुहेल, अफजाल मलिक, यहिया खान, गाइड मास्टर सपना तिवारी,नीलम भारती, प्रिया का विशेष सहयोग रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

37 minutes ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

46 minutes ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 hour ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

1 hour ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

1 day ago