दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु आनलाईन आवेदन करने की तिथि 10 दिसंबर तक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संशोधित समय सारणी निर्गत की गयी जो Scholarship.up.gov.in पोर्टल पर भी प्रदर्शित है। दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन करने की तिथि बढ़ाते हुए 01 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 निर्धारित की गयी और आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी वांछित संलग्नों सहित शिक्षण संस्थान में 14 दिसंबर 2022 तक जमा करना अनिवार्य है। शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्रों की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों का मिलान करते हुए समान्तर सत्यापित/निरस्त करने की तिथि 02 दिसंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 निर्धारित है।
जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को उन्होंने सूचित किया है कि वे संस्था में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को अवगत कराते हुए कृपया उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

4 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

5 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

6 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

6 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

8 hours ago