जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद लगातार 3 माह से टॉप 10 रैंक में शामिल: डीएम

प्रत्येक कार्य दिवस में कोई भी शिकायतकर्ता 0547 2220123 नंबर पर दे सकते हैं अपने शिकायत, सुझाव एवं फीडबैक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) शासन स्तर से प्रत्येक माह आई०जी०आर०एस० की रैंकिंग जारी की जाती है। जनपद मऊ सी०एम० डैशबोर्ड में जारी रैंक माह अप्रैल, मई व जून में टॉप-10 में आते हुए 5वीं, 6वीं व 7वीं तथा जनसुनवाई (आई०जी०आर०एस०) पोर्टल में माह अप्रैल से लेकर जून तक टॉप-10 में बना हुआ है। माह जून में कुल मार्क्स 140 में 126 प्राप्त करते हुए जनपद पूरे प्रदेश में 7वीं पोजिशन पर आया है। यह सब जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के कुशल नेतृत्व संभव हो पाया है। यह कार्य प्रत्येक दिवस आगामी तीन दिवस में होने वाले डिफाल्टर संदर्भों को समस्त अधिकारियों को दूरभाष / व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराया जाता है तथा संदर्भों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित कराया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक दिवस में समस्त संदर्भों में फीडबैक भी लिया जाता है। समस्त तहसीलों में जो आवेदनों बार बार प्राप्त होते है उसको जिलाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर शिकायतकर्ता और आख्या लगाने वाले लेखपालों, कानूनगो एवं अधिकारियों को अपने कार्यालय में प्रस्तुत कराकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाता है। कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत सुझाव फीडबैक देना चाहता है तो वह प्रत्येक कार्य दिवस में दुरभाष नं० 0547-2220123 पर दे सकता है। संदर्भों की मार्किंग में शासन द्वारा निर्धारित 10 में से 10 मार्क्स जनपद को प्राप्त हुए हैं। इसके लावा डिफाल्टर संदर्भों में 20 में 19 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा आख्याओं का परीक्षण में 20 में 20 मार्क्स प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आख्याओं का परीक्षण करने में 10 में 08 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। उच्चाधिकारी के रूप में कार्यवाही में शासन द्वारा निर्धारित 10 में 10 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार जनपद की पोजिशन लगातार तीन माह से टॉप10 में बनी हुई है। इसके लिए जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के निर्देशों के क्रम में ई-गवर्नेन्स कार्यालय में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम सहित प्रत्येक दिवस आईजीआरएस संबंधित सभी 11 बिन्दुओं पर कार्य कराया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: महराजगंज में 3 दिन ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण और जाममुक्त तरीके से…

29 minutes ago

मन को हल्का बनाएं, अपेक्षाओं से दूरी बढ़ाएं

— नवनीत मिश्रमनुष्य का जीवन अपेक्षाओं के ताने-बाने से बुना हुआ है। हम हर दिन,…

32 minutes ago

संतकबीरनगर में गैस सिलिंडरों से भरी DCM दुर्घटनाग्रस्त, चालक की जान बची

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सोनी होटल के पास गैस सिलिंडरों से…

47 minutes ago

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

10 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

10 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

10 hours ago