स्वामी विवेकानंद कैरिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्राचार्य डॉक्टर यादव के कुशल मार्गदर्शन में टेगौर हॉल में प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यशाला के दौरान कला संकाय की डॉ. शशि उइके ने “कला संकाय में कैरिअर के अवसर” विषय पर वक्तव्य देते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न संभावनाओं से अवगत कराया। विज्ञान संकाय से डॉ. नसरीन अंजुम खान ने सीएसआईआर-नेट, जेआरएफ, नर्सिंग, फार्मेसी, फॉरेस्ट तथा केमिकल साइंस के क्षेत्र में कैरिअर निर्माण की दिशा में उपयोगी जानकारी दी। वहीं वाणिज्य संकाय के सूर्यकान्त शुक्ला ने बैंकिंग, सीए, मार्केटिंग एवं प्रबंधन के विविध क्षेत्रों में संभावित कैरिअर अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यशाला का संचालन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अजीत सिंह गौतम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. अनिल अहिरवार, डॉ. कीर्ति डेहरिया एवं डॉ. नवीन कुमार चौरसिया का सहयोग सराहनीय रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

35 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

48 minutes ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

55 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

1 hour ago