Categories: Uncategorized

शिक्षा पाने की राह में जर्जर सड़क बन रही रोड़ा

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
उतरौला क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक उतरौला सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज तक पहुंचने वाला मार्ग जर्जर स्थिति में है, जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को प्रतिदिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस मार्ग का अविलंब निर्माण कराए जाने की मांग की है।
यह विद्यालय उतरौला से बलरामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है, और रमवापुर एवं बड़हराकोट गांव के बीच स्थित मुख्य हाईवे से कॉलेज तक पहुंचने के लिए करीब 400 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। यह पूरी दूरी कीचड़, गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से भरी है। पक्की सड़क का अभाव यहां के छात्रों और स्टाफ के लिए हर रोज की मुसीबत बन चुका है।
स्कूल प्रशासन के अनुसार, खासकर बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्ते में पानी भर जाता है, जिससे फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। छात्र गीले जूते-जुराबों में स्कूल पहुंचते हैं, कई बार गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। दोपहिया वाहनों से आने-जाने वाले शिक्षक भी फिसलन और कीचड़ से जूझते हैं।
विद्यालय के पास रहने वाले अभिभावक रामकेश ने बताया, “हम रोज अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं लेकिन डर लगा रहता है कि कहीं रास्ते में गिर न जाएं या कोई दुर्घटना न हो जाए।” वहीं कक्षा 10 की छात्रा अनुष्का ने बताया, “हर दिन जूते खराब हो जाते हैं, कपड़े गंदे हो जाते हैं। कई बार तो हमें स्कूल पहुंचने में देरी भी हो जाती है।”
विद्यालय प्रशासन ने जिलाधिकारी बलरामपुर से मांग की है कि इस जर्जर मार्ग को RCC सड़क के रूप में तत्काल निर्माण कराया जाए जिससे छात्रों , अध्यापकों तथा अभिभावकों को विद्यालय आने में परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रबंधन का कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले मानसून में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर असर पड़ेगा।
विद्यालय प्रबंधक ने बताया, “हम शिक्षा का मंदिर चला रहे हैं, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। परंतु जब रास्ता ही ऐसा होगा तो बच्चे कैसे आएंगे? यह केवल स्कूल की नहीं, भविष्य की लड़ाई है। प्रशासन को अविलंब कार्यवाही करनी चाहिए।”
विद्यालय की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है और मार्ग निर्माण के लिए तत्परता से पहल करने की अपेक्षा जताई गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

8 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago