डीएम ने जर्जर विधियानी रोड व रैन बसेरे का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के समक्ष जनता दर्शन में शहर क्षेत्र खलीलाबाद के विधियानी मार्ग सड़क क्षतिग्रस्त की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनहित में सज्ञान लेते हुए ईओ खलीलाबाद नगर पालिका अवधेश भारती के साथ विधियानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सड़क ठीक कराये जाने के संबंध में ईओ खलीलाबाद कों निर्देशित किया कि शीघ्र कार्य योजना बनाकर सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ बनाया जाये।
ईओ खलीलाबाद द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण हेतु विधायक सदर अंकुर राज तिवारी द्वारा पहल के उपरांत नगर विकास से धन की मांग का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जो विधयानी मोड़ से सीओ कार्यालय तक 1.750 मीटर की सड़क 398.31 लाख की धनराशि से निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री कुमार द्वारा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय रैन बसेरा का निरिक्षण किया गया। मौके पर एक संविदा कर्मी उपस्थित मिला जो सही जानकारी देने में असमर्थ रहा।
जिलाधिकारी के निरिक्षण में रैन बसेरा में बहुत गंदगी मिली, साफ सफाई बहुत खराब रहा, बिस्तरो पर चादर बिखरा रहा, शौचालय की सफाई नहीं थी, फर्श टुटा मिला। जिलाधिकारी द्वारा कमियाँ पाए जाने पर संबंधित आधिकारी कों तलब किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

7 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

8 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

8 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago