यूपी के उपमुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को  महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 
इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर देश और दुनियां को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण सन्देश दिया। भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन -जन तक पहुंचाने मे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था। 
भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को रेखांकित कर उन्होने सामाजिक जीवन मूल्यो व आदर्शो
को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर हम सबको समरसता व समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

journalistabhisheklko

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago