देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
धान खरीद की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला खरीद अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता सभी 104 केंद्र प्रभारियों व 5 क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद के पूर्व सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओ को सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों का पंजीकरण व सत्यापन के उपरांत खरीद करने व भुगतान समय से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को यह अवगत कराया गया कि एनपीसीआई मेपिंग (आधार कार्ड) का बैंक से मिलान कर किसान से धान खरीदें ताकि किसानों के भुगतान में कोई परेशानी न आने पाए। उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने को कहा गया। इसके अतिरिक्त यदि किसी कृषक को कोई असुविधा होती हो तो उसका निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…