जनता और पुलिस की नींद उड़ाने वाले अपराधी चल रहे थे फरार

लेकिन 23 की देर रात मुखबिर की सूचना पर हो गए गिरफ्तार

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा ) जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई है। इन बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ अहरौला और अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरौला थाने में 19 दिसंबर को वादी रणधीर कुमार पुत्र वेचन राम ग्रा0 रामपुर जीवन थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर ने तहरीर दी कि तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मुझे रोक कर, मेरे पास से भारत फाइनेन्स इन्कूल्जन लिमिटेड (इण्डसेन बैंक) की वसूली का लिया गया एक लाख पांच हजार एक सौ इक्कीस रु0 व एक टैब, एक बायोमैट्रीक व दो बैग व बैग में रखा बाहन संख्या UP61AS5119 की गाड़ी के कागजात लूट कर भाग गए। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी गई।
23 दिसंबर की देर रात करीब 10:30 बजे चेकिंग के दौरान अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटर साइकिल से चार व्यक्ति बुढनपुर की तरफ से आ रहे है, जो किसी घटना को कारित करने वाले है। पुलिस उक्त संदिग्ध व्यक्तियों के आने का इंतजार करने लगी, थोड़ी ही देर मे दो मोटर साइकिल से चार व्यक्ति बुढनपुर की ओर से शाहगंज बाजार में आये। पुलिस बल द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को टार्च की रोशनी मे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस वालो को धक्का देकर गौरीपुलिया की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया, गौरी पुलिया से शाहपुर के लिये जाने लगा कि बरईपुर तिराहा के पास दो मोटर साइकिल से भाग रहे चार सवार व्यक्तियों को थानाध्यक्ष द्वारा गाडी व टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो एक मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति बहुत ही तेजी से मोटर साइकिल लेकर भाग गये तथा दुसरे मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया तो अपने को घिरा देखकर मोटर साइकिल मोडकर बरईपुर गांव की तरफ भागना चाहे कि अचानक बरईपुर तिराहा पर मोटर साइकिल सहित गिर पडे। अपने आप को पुलिस से घिरता हुआ देख उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश शैलेश यादव पुत्र राज बहादुर यादव उम्र करीब 32 वर्ष, हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी तरकुलहा थाना अहरौला के निवासी हैं। पूछताछ में बदमाशों ने उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं दूसरी मुठभेड़ की घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के वासेपुर डढ़वा में रात्रि 1:00 बजे हुई है। इस घटना में बदमाश चंद्रेश और अवधेश को गोली लगी है।
बदमाशों के पास से अवैध तमंचा पर कारतूस बरामद किया गया है। बदमाशों के पास से लूट के पैसे भी बरामद किए गए हैं। बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

5 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

5 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

6 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago