दंपति ने अनोखे अंदाज में मनाई अपनी शादी की दूसरी सालगिरह

गरीब बेटियों की शादी में मदद का लिया संकल्प

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो अपने खास दिनों को दूसरों के लिए भी खास बना देते हैं। जैसा कि, सलेमपुर देवरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मंगराइच स्थित जयराम ब्रह्मा के पुजारी दंपति ने किया। आचार्य अजय शुक्ल और उनकी पत्नी प्रिया शुक्ला ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह कुछ इस अंदाज में मनाई कि, उन्होंने गरीब लड़कियों की शादी में मदद का संकल्प लिया।

आपको बता दें कि, जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे कुछ मौके बहुत ही खास होते हैं। हर कोई चाहता है कि, उनके ये खास दिन हर साल उनके लिए खास बनते रहें। इसलिए लोग अलग-अलग तरीके से इन्हें मनाते हैं। कोई नाते-रिश्तेदारों को बुलाकर घर पर पार्टी करता है तो कोई बड़े होटल्स में, इसी बहाने अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है।

 लेकिन दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो अपने खास दिनों को दूसरों के लिए भी खास बना देते हैं। जैसा कि, सलेमपुर देवरिया तहसील के ग्राम मंगराइच के रहने वाले आचार्य दंपति ने किया। आचार्य अजय शुक्ल और उनकी पत्नी प्रिया शुक्ल ने अपनी शादी की सालगिरह कुछ इस अंदाज में मनाई कि, गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करने का संकल्प लिया।

आचार्य अजय शुक्ल की शादी की सालगिरह 12 जून को होती है। यह दिन आचार्य दंपति के लिए खास है। लेकिन इस साल उन्होंने कुछ ऐसा किया कि, अब उनकी शादी की सालगिरह न सिर्फ उनके लिए बल्कि और उन गरीब लड़कियों के लिए खास बन गई है, जिनकी शादियों में आचार्य दंपत्ति सहयोग करेंगे।

  अजय शुक्ला और प्रिया शुक्ला ने इस साल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है। इस मौके को वह और भी ख़ास बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने एक अच्छी पहल करते हुए गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करने का संकल्प लिया।

आचार्य अजय शुक्ल सलेमपुर देवरिया तहसील ग्राम मंगराइच स्थित जयराम ब्रह्मा के मुख्य पुजारी है। वह और उनकी पत्नी दोनों ही इस स्थान पर पूजा पाठ के अलावा समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वे जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। अजय शुक्ल ने कहा कि, उनकी शादी को 2 साल हो गए हैं। ऐसे में मन में ख्याल आया कि, अपने लिए तो दुनिया करती है लेकिन इस मौके पर गरीब कन्याओं की शादी मैं मदद करने का संकल्प लेकर दिन को और खास बनाया जा सकता है।
rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

52 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago