दीक्षांत समारोह में योगिराज देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर

भागलपुर/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और हनुमत प्राण प्रतिष्ठा में हनुमान जी की प्रतिमा को शीतला माता मंदिर में विराजमान किया गया। इच्छापूर्ति हनुमान जी महाराज का शुक्रवार को दीक्षांत समारोह हुआ। जिसमें अनेकों ऋषि, मठाधीश्वर पहुंचे।महायज्ञ में योगीराज देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास जी महाराज ने हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीक्षांत कार्यक्रम में इच्छापूर्ति हनुमान जी को दीक्षा दी गई। तत्पश्चा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा की पूर्णाहुति की गई। इस महायज्ञ में गौरी गौरंगी द्वारा राम कथा का लंका पर विजय और राम का राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई, कथा में बैठे हजारों श्रोताओं ने कथा का रसपान किया। यह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 9 दिनों तक चला।

जिसके मुख्य यजमान शत्रुघ्न मिश्रा अभय मिश्रा, रामानंद मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र, सह परिवार व ग्रामवासियों और क्षेत्रवासी श्रद्धालुओं द्वारा हनुमंत लाल जी महाराज का पंच अधिवास किया गया। इस यज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु तथा अनेक महर्षि बरईपुर धाम देवरिया के परम पूज्य महंत गोपाल दास महाराज, गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य पुरोहित पूज्य रामानुज त्रिपाठी, शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज, उपस्थित हुए।
इन लोगों ने उपस्थिति देकर क्षेत्रवासी तथा ग्रामवासी को अपनी आर्शीवाद से संचित किया। राज्याभिषेक के समय अनेको समाजसेवी, क्षेत्रवासी बेचू साहनी, उज्जवल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडेय, रोशन यादव, नंदन मिश्रा, शंभू जयसवाल शिव शंकर जायसवाल, सतीश जायसवाल, जगत जायसवाल, नित्यानंद मिश्रा, धनंजय सिंह, विजय कुमार जायसवाल, पिंटू वर्मा, राधेश्याम पटेल ,अर्जुन सिंह, अश्वनी कुमार मौर्य, शत्रुघ्न मौर्य, दिलीप सिंह, कृष्ण मोहन साहनी, संजीत साहनी, पंकज साहनी, भागलपुर ग्राम तथा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

4 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

4 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

4 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

4 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

1 day ago