देश ने अमूल्य धरोहर खो दिया – राजा भाऊ सोनटक्के

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। टाटा समूह के प्रमुख पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन से पूरे देश के औद्योगिक सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हानि हुई है। इसके साथ ही देश ने एक अमूल्य धरोहर खो दिया।रतन टाटा एक व्यक्ति नहीं बल्कि गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने देशवासियों को उद्योग के क्षेत्र में प्रेरित किया। हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने इन शब्दों में दिवंगत रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। चेंबूर में पद्म विभूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए राजा भाऊ सोनटक्के ने कहा कि आज हमारे देश में बड़े बड़े उद्योगपति हैं जो कि बिजनेस में सिर्फ अपना मुनाफा कमा रहे हैं किंतु रतन टाटा इन सबसे परे थे। उन्होंने उद्योग के क्षेत्र में अपने देश का नाम रोशन किया । उन्होंने अपनी आय का 65 प्रतिशत हिस्सा लगातार देश के गरीब लोगों के कल्याण के लिए दान किया। गरीबों के सच्चे अर्थों में मसीहा रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाना चाहिए यही सच्चे अर्थों में रतन टाटा की सच्ची श्रद्धांजलि होगी ऐसी मांग हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने केंद्र सरकार से की है।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago