चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे महासमिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
छह तहसील व 22 थानों में चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे महासमिति के पदाधिकारी
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति (रजि.) के पदाधिकारियों की एक बैठक मां दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल महाविसर्जन को लेकर आहूत की गई।बैठक की अध्यक्षता महासमिति अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन महानवमी के दिन से शुरू हो जाता है जो एकादशी तक चलता रहता है।उन्होंने बताया कि शहर को महाविसर्जन के मद्देनजर आठ सेक्टरों में बांटा गया है जहां महासमिति के पदाधिकारी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे।उन्होंने बताया कि सात सेक्टरों में छावनी चौराहा,घंटाघर, पीपल तिराहा,गुदड़ी चौराहा,काजीपुरा चौराहा,राम लीला ग्राउंड,आशीर्वाद स्कूल, झिंगहाघाट विसर्जन स्थल शामिल है।इससे पूर्व 22 थानों के प्रमुखों व छह तहसील के प्रभारियो की भी नियुक्ति सकुशल विसर्जन सम्पन्न कराने के लिए की गई है।शहर में लगभग 130 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है जिसका विसर्जन बशीरगंज स्थित झिंगहाघाट विसर्जन स्थल पर होगा।महाविसर्जन के लिए पदाधिकारियो व सदस्यों को अंगवस्त्र,पटका,बैज व आईडी कार्ड वितरित किया गया है।बैठक में कार्याध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,महामंत्री कन्हैया सोनी,चन्द्रभान सिंह संचित,राम जी शुक्ला,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,शिवशरण सिंह,विपिन यज्ञसैनी,आत्माराम यादव,पवन जायसवाल,लव कुमार द्विवेदी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा ज्ञानी,सत्येंद्र शुक्ला,विनोद कुमार रस्तोगी,सुधाकर मिश्रा,सुरेश गुप्ता,निशंक त्रिपाठी, देवेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता युवराज,बैजनाथ रस्तोगी,राज कुमार सोनी,हरिशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…