Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल कर देश हुआ आजाद - भागीरथी...

महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल कर देश हुआ आजाद – भागीरथी प्रसाद

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि आज देश महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल कर ही आजाद हुआ है। आज उनके नीतियों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी के लड़ाई के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे महात्मा गांधी।आज देश त्याग व सादगी के मिसाल लालबहादुर शास्त्री जी नेतृत्व में जो विकास किया वह एक मिसाल है। ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी पंडित नेहरू के परम् सहयोगी थे आजादी की लड़ाई में कई साल जेल में रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी सत्यम पांडेय, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त राजेश रावत,मनीष रजक,शैलेश यादव,अभिनीत उपाध्याय, रोहित यादव, राहुल मिश्र,चुन्नू श्रीवास्तव, सुच्चन खान,मोहन प्रसाद,सुरेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments