सभासद ने इओ पर सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप

संबंधित अधिकारीयों को पत्रक भेज की कार्रवाई की मांग

बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
नगर पंचायत गोला के सभासद श्रवण कुमार वर्मा ने अधिशासी अधिकारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए, संबंधित अधिकारीयों को पत्रक भेज कार्रवाई की मांग किया है।नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर 18 के सभासद श्रवण कुमार वर्मा ने पत्रक के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोप में बताया की अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी नगर में संविदा कर्मी के रूप में पदस्थ एक कर्मचारी से अपना निजी वाहन चलवाते है, जिसका भुगतान 800 रूपये प्रतिदिन के दर से नगर के विकास के लिए आने वाले सरकारी धन से हो रहा है। सभासद ने इस गंभीर मामले में उपजिलाधिकारी गोला अपर जिलाधिकारी / प्रभारी नगर निकाय व जिला अधिकारी गोरखपुर पत्र भेजकर, इओ गोला के उपर संबंधित विभागीय जांच सहित कार्रवाई की मांग किया है।वहीं उक्त संदर्भ में अधिशासी अधिकारी का पक्ष जानने के लिए उनके दुर भाष नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किये जाने पर उनका मोबाइल नंबर बीजी रहा।नगर पंचायत लालती देवी के प्रतिनिधि मुराली प्रसाद ने बताया कि इन्होने कहा अधिशासी अधिकारी अपने निजी वाहन के लिए प्राइवेट चालक रखकर उसका वह स्वयं भुगतान करते है।नगर के किसी भी कर्मचारी से वे अपना वाहन नही चलवाते है और न ही नगर के निधि कोई भुगतान होता है। उपजिलाधिकारी गोला केसरी नंदन तिवारी ने कहा कि इस आरोप के विषय में जांच कराकर नियमानुसार कारवाई की जायेगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

6 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

15 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

21 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

24 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

29 minutes ago