आउटसोर्सिंग सेवा निगम गठन पर परिषद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा),राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता इंजीनियर राम समुझ ने की, जबकि संचालन इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव ने किया।

परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग सेवा निगम बनाए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे सेवा प्रदाता कंपनियों की दलाली खत्म होगी और कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कोरोना काल में निलंबित भर्तियों को पुनः बहाल करने और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग भी दोहराई। बैठक को इंजीनियर राम समुझ, पंडित श्याम नारायण, मदन मुरारी शुक्ल समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से इंजीनियर राजकुमार, श्रीनाथ गुप्ता, मैथिलीशरण, अजय कुमार सिंह, शेषनाथ चौधरी, अभिषेक पांडे और इजहार अली शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago