श्रावण मास व कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक


श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिए निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) श्रावण मास एवं आगामी कांवर यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा मार्गों, प्रमुख शिवालयों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने दिए साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवर यात्रा के सभी प्रमुख मार्गों पर समय रहते साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी झूलते विद्युत तार न हों और विद्युत आपूर्ति पूर्णतः सुरक्षित रहे। इसके लिए विद्युत विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।

शौचालय, पार्किंग और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था जरूरी
उन्होंने नगर निकाय और जिला पंचायत को निर्देश दिए कि प्रमुख शिवालयों और यात्रा मार्गों पर शौचालय, पार्किंग, विश्राम स्थल तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वास्थ्य विभाग रहेगा अलर्ट, अस्थायी चिकित्सा शिविर और एम्बुलेंस तैनात होंगीस्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा शिविर एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर दिया जोरपुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण शिवालयों पर भी होगी समुचित व्यवस्था
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में भीड़ की संभावना हो तो वहां भी पूर्व से साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

5 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

6 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

8 hours ago