कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी को दी चेतावनी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरैया द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत राय ने, प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र पर सरकार द्वारा किये जा रहे प्रहार तथा देश के ज्वलंत मुद्दों महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को लेकर संसद से सड़क तक आवाज उठाते रहे।
हिंडनवर्ग की रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी ने अडानी के मामले पर संसद में कुछ सवाल किया, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता रहा उनके वक्तव्य को संसद की कार्यवाही से हटवा दिया जाता रहा। राहुल के मुख्य सवाल थे कि भारत के प्रधानमंत्री और उद्योगपति अडानी के बीच क्या रिश्ते हैं, और अडानी के उद्योग में विदेशों से आए 20000 करोड़ रुपये किसके हैं प्रधानमंत्री के साथ अडानी कितनी बार विदेश यात्राओं पर गये और प्रधानमंत्री ने अडानी की कंपनियों को किस-किस देश में कितने ठेके दिलवाये हैं, तथा एसबीआई और एलआईसी ने किसके कहने पर अडानी की कंपनियों में देश के जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को लगाया।
इन सवालों से असहज हुयी बीजेपी ने राहुल गांधी के एक पुराने भाषण को ढाल बनाकर उनकी संसद सदस्यता को आनन फानन में रद्द करा दिया। सवालो से डरी बीजेपी सरकार लगातार इडी, आईटी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों की आवाज को दबाने में लगी है। कांग्रेस पार्टी देश में हो रही लोकतन्त्र की हत्या को अनदेखा नहीं कर सकती, अडानी से संबंधित सवालो पर सरकार से जवाब लेने तथा देश से जुडे ज्वलन्त मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।
प्रेसवार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जयसवार, नवनीत राय, पूनम सिंह, अंकुर मिश्रा ,रविंद्र भारती, अरुण भारती, मनोज भारती, पिंटू यादव, अरुण गॉड, विपुल प्रजापति आदि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

8 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

8 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

9 hours ago