महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य श्रीराम यज्ञ एवं विविध मांगलिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और भक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सक्रिय नेत्री सुमन ओझा ने सहभागिता कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। यज्ञ स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
अपने संबोधन में सुमन ओझा ने कहा कि श्रीराम यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं। साथ ही क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में संपन्न यह श्रीराम यज्ञ आस्था, एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरा।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…