स्कूल चलो अभियान का प्रदेशव्यापी शुभारम्भ

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री संजय गंगवार एवं विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा कम्पोजिट विद्यालय स्थित न्यू आगरा में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत स्कूली छात्रों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गयाl जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं लाभार्थियों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा, वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सम्बोधन किया गया।
मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास/जनपद प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि, आज उ0प्र0 सरकार के नेतृत्व में बच्चो का भविष्य संभालने का कार्य किया जा रहा है, हम सभी जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण संकल्प ले कि हम सभी लोग गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करेंगे कि अपने बच्चो का नामांकन करायें तथा उन्हें स्कूल भेजें, एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, सभी को शिक्षा मिले। मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाकर इस अभियान को सफल बनायें। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत मंत्री ने कहा कि हम सबको साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर इसे सफल बनाना है।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे, हम सबकी जिम्मेदारी है कि बेटा बेटी को अवश्य स्कूल में भेजें। शिक्षा ही भविष्य सवंरने का एक मात्र उपाय है, शिक्षा से ही गांव, जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन होगा और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा स्कूलों का कायाकल्प योजना के अन्तर्गत स्कूलों की व्यवस्था बदली है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार हुआ है। शिक्षको की भर्ती गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से की गयी है, साथ ही उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के अधिकारियों से समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ सफाई व दवाई का छिड़काव तथा किसी भी स्थान पर जल भराव न होने के निर्देश दिये। उक्त के पश्चात् जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूली छात्रों को निःशुल्क पुस्तके वितरण की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन, जिला समन्वयक कुलदीप तिवारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

3 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

5 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

5 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

5 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

15 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

16 hours ago