चोरी की 3 घटनाओं का अनवारण, नगदी व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षकगण को, घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली के निकट पर्यवेक्षण में थाना अटरिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान, अभियुक्त शादान पुत्र युसुफ अली निवासी ग्राम तेंदूआ थाना फूलबेहड़ जनपद लखीमपुर खीरी को गजोधर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त के पास से चोरी की घटनाओं से संबंधित 1000/- रुपये नगद, 01 अदद मो0सा0 UP 32 HH 0655 सीटी-100 तथा 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा जनपद सीतापुर के थाना अटरिया,सिधौली व लखनऊ के थाना बक्सी का तालाब में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गयी है, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये, उसके द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

1 hour ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

1 hour ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

1 hour ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

2 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

2 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

2 hours ago